Friday, August 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने किया पुष्पार्चन, युवाओं को राष्ट्रभक्ति का...

महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने किया पुष्पार्चन, युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर / कोतवाली लहरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई लहरपुर द्वारा नगर के आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अभिजीत गौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप मां भारती की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक थे तथा उनका त्याग, संघर्ष और पराक्रम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि स्वदेश, स्वधर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित महाराणा प्रताप का जीवन प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी, विनोद शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्रा, श्रीमती नीता सिंह सहित एबीवीपी नगर इकाई लहरपुर के नगर सहमंत्री शिवांश दीक्षित, नगर सहमंत्री करन कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, प्रसव के बाद ऑपरेशन में पेट में छोड़ दी गांज; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बाराबंकी। जिले के फतेहपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता निशा देवी ने मुख्यमंत्री...

सहज रिटेल कम्पनी दे रही है झांसा: नहीं कर पा रहे हा जन सेवा केन्द्र संचालक ठीक से काम

तहसील फतेहपुर बाराबंकी : सहज रिटेल कम्पनी द्वारा हर ग्राम में अपने जन सेवा केन्द्र संचालक जुड़े हुए है जो ग्रामीण सेवाएँ प्रदान करते...

तंबौर मे झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से बच्चे की मौत

तंबौर (सीतापुर)  सीतापुर में झोलाछाप के इलाज के बाद बच्चे की मौत, क्लीनिक सील बेहटा (सीतापुर)। बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की झोलाछाप से इलाज...

Most Popular

Recent Comments

ЁЯФ┤
рд╕рдВрдпреБрдХреНрдд рдЙрджреНрдпреЛрдЧ рд╡реНрдпрд╛рдкрд╛рд░ рдордВрдбрд▓ рдХреА рдмреИрдардХ рд▓рдЦрдирдК рдЧреЛрдорддреА рдирдЧрд░ рдореЗрдВ рд╕рдореНрдкрдиреНрди рд╣реБрдИ тАв рдЧрдгрддрдВрддреНрд░ рджрд┐рд╡рд╕ рдХреА рдкреВрд░реНрд╡ рд╕рдВрдзреНрдпрд╛ рдкрд░ рдЖрдо рдЖрджрдореА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХреА рддрд┐рд░рдВрдЧрд╛ рдкрджрдпрд╛рддреНрд░рд╛ тАв рдбреЙ. рдиреЗрд╣рд╛ рд╕реЛрд▓рдВрдХреА рдХреЛ рдорд┐рд▓рд╛ рдЧрд┐рдиреАрдЬ рд╡рд░реНрд▓реНрдб рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб рдкреНрд░рдорд╛рдгрдкрддреНрд░
Enable Notifications OK No thanks