Saturday, May 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकटेसर के पास भीषण सड़क हादसा, 58 वर्षीय किसान की मौत

कटेसर के पास भीषण सड़क हादसा, 58 वर्षीय किसान की मौत

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर / हरगांव थाना क्षेत्र में लहरपुर-लखीमपुर मार्ग पर कटेसर गांव के पश्चिम स्थित भट्ठा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कटेसर निवासी कमलेश सिंह (58) पुत्र प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि कमलेश सिंह अपने घर से सलारपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कटेसर गांव के पश्चिम स्थित भट्ठा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने कटेसर निवासी पत्रकार सरोज कुमार को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। कटेसर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल अवस्था में कमलेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

सीतापुर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा नियंत्रण को लेकर हुई विशेष मॉक ड्रिल

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां जनपद में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सीतापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है! पुलिस लाइन ...

कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत युवक घायल, ससुराल जाते समय हाईवे पर हुआ हादसा

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सदना थाना/सीतापुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। हाईवे पर कार...

सीतापुर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  हरंगाव थाना / सीतापुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत: जिले में अलग-अलग स्थानों...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र