सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरंगाव थाना / सीतापुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत: जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा उस समय हुआ जब सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे हादसे में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

