Tuesday, November 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में नहर से उतराता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

सीतापुर में नहर से उतराता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना मानपुर / सीतापुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि शव करीब 7-8 दिन पुराना है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की स्थिति खराब होने के कारण पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम और केट, गली क्रिकेट और मेट्रो की सवारी से की शुरुआत

प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स, विलियम और केट ने अपने भारत दौरे की शुरुआत कर दी है। वे इस सप्ताह मुंबई पहुंचे हैं, जहां...

डब्ल्यूटीए फाइनल्स: खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हुईं एलीना स्वितोलिना और मीरा आंद्रीवा

साल के अंत में आयोजित होने वाली प्रमुख टेनिस चैंपियनशिप 'डब्ल्यूटीए फाइनल्स' के फाइनल मुकाबले में एलीना स्वितोलिना और मीरा आंद्रीवा के बीच खिताबी...

ब्रिटेन: सीवेज पंप के पास शरणार्थी हिरासत केंद्र बनाने की योजना का विरोध, कीड़ों और बदबू की चेतावनी

ऑक्सफोर्डशायर में एक सीवेज पंप के पास शरणार्थियों के लिए हिरासत केंद्र (डिटेंशन सेंटर) स्थापित करने की गृह मंत्रालय की योजना पर आपत्तियां उठाई...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks