Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाइटेंशन लाइन पर काम करते समय युवक की दर्दनाक मौत सीतापुर में...

हाइटेंशन लाइन पर काम करते समय युवक की दर्दनाक मौत सीतापुर में करंट लगने से ट्रांसफार्मर से गिरा युवक, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर  में हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, युवक लाइन ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे युवक करंट की चपेट में आ गया और ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली सप्लाई बंद होने की पुष्टि के बाद युवक को काम पर लगाया गया था, लेकिन अचानक लाइन चालू हो जाने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks