Wednesday, November 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में फर्जीवाड़े का खुलासा, 6 पर केस दर्ज

सीतापुर में फर्जीवाड़े का खुलासा, 6 पर केस दर्ज

लहरपुर/सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला दस्तावेजों में हेराफेरी से जुड़ा है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले अपने असली पिता का नाम शैक्षिक अभिलेखों में दर्ज कराया, लेकिन बाद में अधिकारियों की मिलीभगत से आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेजों में अपने सौतेले पिता का नाम दर्ज करा लिया।

पीड़ित पक्ष ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां से आदेश मिलने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के साथ-साथ उस समय के एसडीएम, तहसीलदार, एआरटीओ और पूर्ति निरीक्षक समेत कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला दस्तावेजों में हेरफेर और राजस्व अभिलेखों में गलत प्रविष्टि से जुड़ा है। फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सड़क हादसे मे तीन नौजवान एक घर से मृत्यु हो गयी

सीतापुर तम्बोर : सीतापुर जिले के थाना तम्बोर मे स्थित एक गांव देवपालपुर मे निवासी तुकाराम गौतम के एक साथ तीन जवान बच्चों की सड़क...

सीतापुर के DM का हुआ ट्रांसफर

सीतापुर सीतापुर के DM डॉक्टर राजा गणपत आर का हुआ ट्रांसफर उनकी जगह पर अब आये है, प्रथमेश कुमार सीतापुर के नये जिला अधिकारी, जिनके बारे मे...

आखिर बार-बार बाबा साहब की मूर्ति क्यों निशाने पर

आखिर बार-बार बाबा साहब की मूर्ति ही क्यों निशाने पर? कुशीनगर जनपद के मथौली क्षेत्र के बहुआस में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks