Wednesday, June 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशगौशाला में निरीक्षण से रोका, कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

गौशाला में निरीक्षण से रोका, कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

सीतापुर। तहसील लहरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरियापुर स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे पत्रकारों एवं गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि जब संबंधित लोग गौशाला का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। काफी देर तक समझाने के बावजूद गेट बंद कर दिया गया और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

इतना ही नहीं, कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गौशाला में सब कुछ सही है तो निरीक्षण से रोकने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ल                        (निष्पक्ष पत्रकार, बिसवां सीतापुर)

RELATED ARTICLES

बिसवां तहसील में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां की रिपोर्ट बिसवां, सीतापुर, 02 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 20 घंटे के भीतर दबोचा गया आरोपी

सीतापुर: थाना अटरिया नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के लगभग 20 घंटे के भीतर...

पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश नाकाम, कस्टडी से भागा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर। जिले में एक बड़ी वारदात होने से पहले ही पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। पुलिस के अनुसार, पूर्व सांसद राजेश वर्मा की...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र