Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: गंगा में सुरक्षा से खिलवाड़ पर पुलिस सख्त, 6 नाविकों पर...

वाराणसी: गंगा में सुरक्षा से खिलवाड़ पर पुलिस सख्त, 6 नाविकों पर मुकदमा दर्ज, नावें सीज

वाराणसी। पवित्र नगरी वाराणसी में गंगा की लहरों पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अब कड़े एक्शन मोड में है। वृंदावन में हुए हालिया नाव हादसे से सबक लेते हुए, वाराणसी पुलिस ने रविवार को गंगा में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 6 नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी नावों को सीज कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लाइफ जैकेट और ओवरलोडिंग पर ‘जीरो टॉलरेंस’

भेलूपुर, दशाश्वमेध और कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम तक गंगा में गश्त की। अभियान के दौरान पाया गया कि कई नावों पर पर्यटक बिना लाइफ जैकेट पहने सवार थे, वहीं कुछ नावों पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने खुद नाव पर सवार होकर गश्त की कमान संभाली। गश्त के दौरान जब पुलिस की नजर ऐसी नावों पर पड़ी जहाँ यात्री बिना सुरक्षा घेरे के थे, तो नाविक आनन-फानन में उन्हें लाइफ जैकेट पहनाने लगे। हालांकि, पुलिस ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इन नाविकों पर गिरी गाज

पुलिस ने अलग-अलग थानों में लापरवाही बरतने वाले नाविकों को चिन्हित कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा है:

भेलूपुर थाना: नगवां निवासी बबलू साहनी और मिर्जापुर (अदलपुरा) निवासी यश साहनी व दिनेश साहनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दशाश्वमेध थाना: प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने रामनगर के अजीत व मुकेश साहनी और चंदौली के विशाल निषाद को पकड़ा। इनकी नावों को मीरघाट पर सीज किया गया।

कोतवाली थाना: प्रभारी दयाशंकर सिंह ने सोनारपुरा के उत्तम सरकार और मानसरोवर के रवि वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी नाव सीज की।

नाविकों को सख्त चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गंगा में नौका संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी नाविकों को हिदायत दी गई है कि नाव पर क्षमता के अनुसार ही यात्री बैठाएं और प्रत्येक यात्री को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि नाव सीज कर कानूनी कार्यवाही भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

कुआनों संरक्षण अभियान के प्रथम दिवस पर अमहट घाट पर व्यापक जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) तथा नगरपालिका बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुआनों संरक्षण अभियान के प्रथम दिवस पर...

टाउन हॉल की नजूल जमीन पर बड़ा एक्शन: सपा कार्यालय समेत कई पट्टे निरस्त, कब्जाधारकों में हड़कंप

सीतापुर। शहर के टाउन हॉल परिसर को लेकर नगर पालिका परिषद ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सिविल लाइन स्थित कीमती नजूल भूमि पर...

जिला बिजनौर के चाँदपुर नगर मे बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयन्ती बड़ी धूम धाम से मनाई गई

जिला बिजनौर के चाँदपुर नगर मे बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयन्ती बड़ी धूम धाम से मनाई गई है वही सरकारी...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र