नोएडा। औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। CP लक्ष्मी सिंह लगातार हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
वहीं, DM मेधा रूपम ने भी श्रमिकों और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते हालात पर काबू बना हुआ है और स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

