रिपोर्टर: राहुल कुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गाजियाबाद। आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को गरिमा गार्डन स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव अकबर चौधरी ने शमशाद कॉलोनी में 4 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या एवं दुष्कर्म की घटना को लेकर गाजियाबाद प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ऐसी घिनौनी मानसिकता वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि फिलहाल शांतिपूर्वक ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकिन यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार से फोन पर बातचीत भी की गई, जिसमें उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद अकबर चौधरी ने पुतला दहन का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर केवल ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय निवासी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।

