Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर DM ने ADPO का वेतन रोका: BDO-लेखाकार को नोटिस, बिना फोटो...

सीतापुर DM ने ADPO का वेतन रोका: BDO-लेखाकार को नोटिस, बिना फोटो सत्यापन भुगतान पर जताई नाराजगी

लहरपुर/सीतापुर। जिले में विकास कार्यों में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के दौरान बिना फोटो सत्यापन के भुगतान किए जाने का मामला सामने आने पर डीएम ने एडीपीओ (ADPO) का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि कई कार्यों में नियमों की अनदेखी करते हुए बिना फोटो सत्यापन के ही भुगतान कर दिया गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

डीएम ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (BDO) और लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यों का सत्यापन और भुगतान किया जाए।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों को भी कार्यों में पारदर्शिता व नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks