Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में कम बकाया पर कट रही उपभोक्ताओं की बिजली:लखनऊ से आपूर्ति...

जौनपुर में कम बकाया पर कट रही उपभोक्ताओं की बिजली:लखनऊ से आपूर्ति बंद, तकनीकी खामियों से बढ़ रहे बिल

जौनपुर में विद्युत विभाग की डिजिटल व्यवस्था और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन गए हैं। तकनीकी खामियों और विभागीय लापरवाही के कारण मामूली बकाया राशि पर भी बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने के बावजूद अतिरिक्त बिल भेजे जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंगराबादशाहपुर निवासी सीताराम चौरसिया के साथ भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उनके मात्र 219 रुपये के बिल बकाया होने पर 30 मार्च को लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।

बिजली आपूर्ति बंद होने के बावजूद सीताराम चौरसिया के मोबाइल पर प्रतिदिन 30 से 40 रुपये अतिरिक्त बिल जुड़ने के संदेश आ रहे हैं। कनेक्शन कटने के बाद से वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और घर में उजाले के लिए सोलर तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा ले रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद भी मीटर लगातार बिल बना रहा है।

इस संबंध में बदलापुर निवासी विनोद मोदनवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी नहीं जा रही हैं। उनका कहना है कि मनमाने तरीके से कनेक्शन काटना परेशानी का कारण बन गया है।

बदलापुर के ही शेषभान मिश्र ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल अधिक आ रहा है। रिचार्ज न होने पर बिजली स्वतः कट जाती है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सीताराम चौरसिया का बकाया बिल बढ़कर 358 रुपये हो गया है। मोबाइल पर लगातार बिल बढ़ने के संदेश आने के बाद वह अपनी शिकायत लेकर विभागीय अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks