Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्राधिकारी सदर बस्ती की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन

क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट शमशाद आलम बस्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर द्वारा दिनांक-28.03.2026 राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया l समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को अत्यन्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुन कर भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली व अन्य प्रकृति की प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के समयबद्ध/ त्वरित/निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया l क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा फरियादियों से संवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा मिलकर उनकी हर संभव सहायता किया जाएगा एवं किसी भी गरीब-आमजन को न्याय पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा l थाना समाधान दिवस के सफल आयोजन से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी l

RELATED ARTICLES

महमूदाबाद में मां संकटा देवी धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महमूदाबाद: सीतापुर जनपद के महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर...

सीतापुर में गौशाला की तस्वीरें वायरल: कई गोवंश मृत मिलने का आरोप, तत्काल जांच की मांग

रामपुर मथुरा/सीतापुर। जनपद में एक बार फिर गौशाला प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में कई...

सीतापुर में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

सीतापुर: लहरपुर  कोतवाली के लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र