रिपोर्टर : शहज़ाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी का पर्याप्त भण्डार उपलब्ध है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिलापूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में सभी कंपनियों के सेल्स ऑफिसरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों से अलग-अलग डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की।
सभी सेल्स ऑफिसरों ने पुष्टि की कि जनपद में कोई भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं है तथा गाजियाबाद में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने पास डीजल, पेट्रोल या सीएनजी का अनावश्यक भण्डारण न करें और किसी भी पेट्रोल पंप पर बेवजह भीड़ न लगाएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ईंधन की कमी को लेकर झूठी एवं भ्रामक अफवाहें न फैलाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंप संचालक “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम का सख्ती से पालन करें तथा खुले पात्र में डीजल या पेट्रोल की बिक्री न करें। आपूर्ति विभाग की टीमें प्रत्येक तहसील और क्षेत्र में लगातार निरीक्षण व छापेमारी कर रही हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि डीजल, पेट्रोल या सीएनजी का अनाधिकृत भण्डारण, डायवर्जन या कालाबाजारी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

