Thursday, July 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधजौनपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार:केराकत पुलिस ने वाहन...

जौनपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार:केराकत पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा, हथियार बरामद

आरोपी गिरफ्तार।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जौनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

घटना 23 मार्च 2026 को केराकत थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस टीम संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का संकेत दे रही थी, तभी उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की तो अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फिरोज शेख (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र महबूब शेख, निवासी ग्राम बीरमपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसकी तलाशी के दौरान एक अदद देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल अपाचे सफेद रंग की है, जो चोरी की बताई जा रही है।

अभियुक्त फिरोज शेख के खिलाफ थाना केराकत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कागजात न होने के कारण मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय, निरीक्षक अपराध द्वारिकानाथ यादव, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, उपनिरीक्षक बब्बन सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, हेड कांस्टेबल संजय सिंह तृतीय और हेड कांस्टेबल अमित सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र