शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत संबंधित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र जयकरन यादव व निशान्त उर्फ सचिन यादव पुत्र नन्द गोपाल यादव को लूट की एक अदद ल़ॉकेट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

