Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजश्ने क़ायम का कदीमी मिलाद मुनक़्क़िद/हर साल 15 शाबान को महफ़िले मिलाद...

जश्ने क़ायम का कदीमी मिलाद मुनक़्क़िद/हर साल 15 शाबान को महफ़िले मिलाद मनाया जाता है/ट्रस्ट इमामबाड़ा मुतवल्ली हसन इब्राहीम रहे मौजूद

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। बड़े इमाम बाड़ा में जश्ने क़ायम का कदीमी मिलाद मुनक़्क़िद हर साल की तरह इस साल भी 15 शाबान को महफ़िले मिलाद मनाया जाता है। हज़रत इमाम मेहदी (अ) की विलादत (15 शाबान) की मुनासिबत से होनी वाली क़दीमी महफ़िल बड़ा इमाम बाड़ा में मुनक़्क़िद की गई। जिसमें मकामी और बैरूनी शोअरा ने हज़रत मुहम्मद (सल) और उनके प्यारे अहलेबैत (अ) की शान में कलाम पेश किया। मकामी शोअरा में मुज्तबा, हसन, हसन रज़ी, हसन तक़ी,हुसैन ज़हीर सलीम काजमी और इरफान फतेहपुरी ने मंजूम नज़राना ए अक़ीदत पेश किया।
बैरूनी शोअरा में मसरूर महमूदाबादी,जरगाम हैदर,फैज़ अब्बास लखनवी,मशरेक़ैन अब्बास, मिर्ज़ा सादिक अब्बास और मौलाना साजिद रज़ा रिज़वी ने नज़राना ए अक़ीदत पेश किया। मौलाना ने तक़रीर में फ़रमाया कि अक़ीदए ग़ैबत कुरआन से साबित है। ग़ैबत पर यक़ीन रखने वाले आज दुनिया में कामयाब हो रहे हैं और किसी ज़ालिम मगरुर से डर नहीं रहे हैं। महफ़िल की निजामत हसन रज़ी ने की। महफ़िले मिलाद देर रात तक चला महफ़िल के आख़िर में इस महफ़िल के महफ़िल के ऑर्गेनाइजर, समाजसेवी और बड़ा इमाम बाड़ा ट्रस्ट के मुतवल्ली सैय्यद हसन इब्राहिम काजमी ने सभी मकामी और बैरूनी शोअरा का शुक्रिया अदा किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र