सीतापुर: सिधौली–महमूदाबाद मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेन आने से पहले बंद किया जा रहा बैरियर अचानक टूट गया। बैरियर टूटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति बन गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे फाटक बंद करने के दौरान तकनीकी खराबी या किसी वाहन की टक्कर से बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान ट्रेन के गुजरने का समय भी नजदीक था, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और किसी तरह यातायात को नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रेनों का संचालन सुरक्षित तरीके से कराया गया।
जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग लंबे समय तक फंसे रहे। रेलवे विभाग द्वारा बैरियर को जल्द ठीक कराने की बात कही गई है, ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने।

