जिला सीतापुर : कोतवाली बिसवां — साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर। श्रावण मास को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शुक्रवार को बिसवां स्थित प्राचीन पत्थर शिवाला मंदिर एवं चहलारी घाट का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, घाट एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर एवं घाट क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और श्रावण मास के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जाएं।
जिला ब्यूरो चीफ : सत्य प्रकाश शुक्ला

