Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशआंधी से पेड़ गिरा, मंदिर से लौट रही महिला की मौत: दो...

आंधी से पेड़ गिरा, मंदिर से लौट रही महिला की मौत: दो बाइक सवार घायल

सीतापुर। जिले में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने एक महिला की जान ले ली। सिधौली क्षेत्र में मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, सिधौली कस्बे की रहने वाली करीब 45 वर्षीय महिला चिंताहरण शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं तेज हवा और खराब मौसम के कारण कई जगह पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था बाधित होने की भी सूचना है।

इस घटना में दो बाइक सवार भी घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और पेड़ों व कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks