Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर पुलिस को मिला हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन, सड़क पर अब रहेगी तेज...

सीतापुर पुलिस को मिला हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन, सड़क पर अब रहेगी तेज रफ्तार और स्टंटबाजी पर पैनी नजर

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। जनपद सीतापुर पुलिस को पहली बार हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस आधुनिक वाहन के माध्यम से अब ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी तथा शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शामिल किया गया। यह वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो तेज रफ्तार वाहनों की पहचान करने, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में सहायक होगा।

सीतापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

शिवसेना नाम और ‘धनुषबाण’ चुनाव चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, अगली सुनवाई 4 अगस्त को

रिपोर्ट: कल्याण कठाणे, स्टेट ब्यूरो हेड, महाराष्ट्र नई दिल्ली। शिवसेना के आधिकारिक नाम और 'धनुषबाण' चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे बहुचर्चित विवाद पर गुरुवार...

बल्लारपुर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.99 लाख का माल जब्त

रिपोर्ट: श्री. कल्याण कठाणे, स्टेट ब्यूरो हेड, महाराष्ट्र बल्लारपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री...

सीतापुर: डीएम ने वीएचएसएनडी सत्र बंद मिलने पर दिखाई सख्ती, एएनएम का 15 दिन का वेतन रोका

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला  सीतापुर। जनपद के विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गोंदलामऊ...

Most Popular

Recent Comments