Sunday, November 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में शोक

सीतापुर: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में शोक

सीतापुर, 20 जून। जनपद के नैमिषारणय थाना क्षेत्र के रामपुर खेवटा गांव में एक प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी और 21 वर्षीय युवक के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks