Sunday, November 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर: डीएम ने वीएचएसएनडी सत्र बंद मिलने पर दिखाई सख्ती, एएनएम का...

सीतापुर: डीएम ने वीएचएसएनडी सत्र बंद मिलने पर दिखाई सख्ती, एएनएम का 15 दिन का वेतन रोका

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। जनपद के विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गोंदलामऊ विकासखंड के सहावपुर पंचायत भवन में संचालित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सत्र बंद मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एएनएम का 15 दिनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अनुपस्थित मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य क्षेत्र में निर्माणाधीन पंचमुखी प्लाजा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks