Saturday, July 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

सीतापुर में नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

महमूदाबाद / सीतापुर। जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब आम के बाग के पास सड़क किनारे एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला। राहगीरों ने जब सड़क किनारे पड़े शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि नवजात के शरीर के हाथ-पैर कटे हुए थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया हो। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र