गोरखपुर | शेषनाथ पाठक, ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनपद गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक भी लिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कोतवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त जारी रखने की बात कही।
गोरखपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

