Friday, October 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपीपीसीएस पास करने वाली पूर्णिमा को लड्डुओं में तौला, गांव में हुआ...

यूपीपीसीएस पास करने वाली पूर्णिमा को लड्डुओं में तौला, गांव में हुआ भव्य स्वागत

सीतापुर जिले के मोहम्मदपुर कलां गांव की बेटी पूर्णिमा सिंह यादव ने यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ननिहाल में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और खुशी में उन्हें लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब पूर्णिमा अपने ननिहाल पहुंचीं तो गांववासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटीं और गर्व के इस पल को खास बनाने के लिए उन्हें लड्डुओं में तौलकर सम्मानित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्णिमा की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से गांव के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

पूर्णिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे सीतापुर जिले के लिए गर्व की बात है।

RELATED ARTICLES

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

फतेहपुर बाराबंकी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, घरों में जमा कूड़ा और गलियों में गंदगी से लोग परेशान

CO एडिटर हिमांशी मिश्रा सफाई के नाम पर खानापूर्ति के आरोप, एक घर पर बैठकर चाय-नाश्ता करने के बाद लौटने की शिकायत; आखिर जिम्मेदार अधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks