कल्याण कठाणे – महाराष्ट्र स्टेट हेड
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंद्रपुर :- महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के हित में घोषित ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से चंद्रपुर में एक पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए इस योजना की घोषणा की है। योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को ₹2 लाख तक की कर्जमाफी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना से महाराष्ट्र के लगभग 56 लाख किसान लाभान्वित होंगे तथा राज्य सरकार द्वारा इसके लिए ₹36,585 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पत्रकार परिषद में भाजपा चंद्रपुर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष हरीश शर्मा, पूर्व विधायक अतुल देशकर, महापौर संगीता खांडेकर, डॉ. मंगेश गुलवाडे, राजेंद्र गांधी, राहुल पावडे, बृजभूषण पाझारे, बंडू गौरकर तथा रवि लोणकर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा अधिक से अधिक पात्र किसानों तक कर्जमाफी योजना का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया गया।

