Monday, October 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालवाले शव छोड़कर भागे; अस्पताल

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालवाले शव छोड़कर भागे; अस्पताल

सीतापुर: मछरेहटा थाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है।

ऐसे मामलों में अक्सर आरोप होता है कि पीड़िता को लंबे समय से प्रताड़ित किया जाता है और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया जाता है  यहां भी परिजनों ने इसी तरह की साजिश की आशंका जताई गई है

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks