Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा

नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने सिंगरामऊ थाना क्षेत्र निवासी योगेंद्र यादव को नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने का दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की स्थिति में दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की राशि सीधे पीड़िता को देने का आदेश भी दिया गया। 17 वर्षीय पीड़िता ने सिंगरामऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घटना के समय वह कक्षा 11 में पढ़ती थी। पड़ोसी योगेंद्र यादव स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे परेशान करता था, जिससे पीड़िता ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। घटना 5 जून 2022 को सुबह 9 बजे हुई। पीड़िता खेत में शौच के लिए गई थी, तभी योगेंद्र यादव ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया। केस की विवेचना कर कोर्ट में केस डायरी पेश की गई। सरकारी वकील रमेश चंद्र पाल और वेद प्रकाश तिवारी ने कोर्ट में गवाहों का बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर योगेंद्र यादव को पाक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया और सजा सुनाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र