Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला: मौके पर मौत,...

सीतापुर में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला: मौके पर मौत, चालक फरार

सीतापुर। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि मृतक युवक मजदूरों को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।गौरतलब है कि सीतापुर में लगातार सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks