सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर/खैराबाद में जमीन विवाद में परिवार आमरण अनशन पर बैठा: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए एक परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
अनशन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिवार से वार्ता की और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व टीम से जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं, अनशन स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
एसडीएम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने तक किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी परिवार फिलहाल अनशन जारी रखने पर अड़ा हुआ है।

