Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशडीएम के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, प्रधानाध्यापिका व आंगनबाड़ी...

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, प्रधानाध्यापिका व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नोटिस

सीतापुर/हरगांव: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में शिक्षा और आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, विकासखंड हरगांव क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर तैयारियां अधूरी मिलीं और रिकॉर्ड भी सही ढंग से अपडेट नहीं पाए गए। इस पर डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

वहीं प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिली। मिड-डे मील के समय बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षकों की डायरी और अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। कई जगह रिकॉर्ड अधूरे मिलने पर जिम्मेदारों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।

डीएम ने साफ कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र