Friday, July 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली...

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल महिला से कुंडल लूट मामले में था वांछित, तमंचा, कारतूस, लूटा गया कुंडल व बिना नंबर की बाइक बरामद

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला

सीतापुर। जनपद के सकरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी महिला से कुंडल लूट की घटना में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, थाना सकरन में दर्ज महिला के कान से कुंडल छीनने के मामले में वांछित अभियुक्त आशिक पुत्र मोबीन, निवासी ग्राम जठोरा, थाना खमरिया, जनपद खीरी (हाल पता ग्राम रुद्रपुर, थाना खीरी) की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसओजी और थाना सकरन पुलिस की संयुक्त टीम ने औड़ा-झाड़ रसलपुर रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

आत्मरक्षा एवं गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा महिला से लूटा गया पीली धातु का एक कान का कुंडल बरामद किया गया है।

सीओ बिसवां हरित सिंह ने बताया कि आरोपी थाना सकरन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 200/2026 के अंतर्गत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। यह कार्रवाई एसओजी और थाना सकरन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों एवं उसके साथियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र