Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसंविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान का भव्य आयोजन

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान का भव्य आयोजन

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती जनपद! रुधौली विधानसभा क्षेत्र के बसडीला मानिकचंद स्थित सिंह मैरेज हाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन निवर्तमान विधायक संजय प्रताप जायसवाल द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तानगंज के सीए सी.पी. शुक्ला रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयोजक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब का सपना एक समतामूलक समाज का निर्माण करना था, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सिर्फ श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रहें।

RELATED ARTICLES

सीतापुर में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत: नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा, रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे

मानपुर/सीतापुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों आपस...

बाराबंकी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक, 501 हनुमान चालीसा केंद्र बनाने का लक्ष्य

रिपोर्ट: प्रियांशु मिश्रा (स्टेट हेड उत्तर प्रदेश) बाराबंकी जनपद के फतेहपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला योजना बैठक विधिवत...

रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में रिक्रूट आरक्षियों के सफल प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘बड़ा भोज’ कार्यक्रम का आयोजन

शमशाद आलम ब्यूरो जनपद बस्ती: उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर रिक्रूट आरक्षियों का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें भोजन...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र