Friday, July 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकौशांबी में रेस्टो-बार में अवैध हुक्का और शराब परोसने का आरोप, पुलिस...

कौशांबी में रेस्टो-बार में अवैध हुक्का और शराब परोसने का आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

रिपोर्टर राहुल कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद | कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित कोको रेस्टो एंड बार, दूसरी मंजिल, सिग्नेचर ग्लोबल मॉल, सेक्टर-3, वैशाली, गाजियाबाद में कथित रूप से अवैध रूप से हुक्का पिलाए जाने और चोरी-छिपे शराब परोसे जाने का मामला सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, रेस्टो-बार के संचालक पार्थ ठाकुर द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का और ड्रिंक उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गतिविधियां मॉल के दूसरी मंजिल पर खुलेआम चल रही हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी आते-जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने, कमिश्नर साहब, डीसीपी साहब,एसीपी साहब ,से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए थाना कौशांबी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र