Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशलहरपुर में एबीवीपी की नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

लहरपुर में एबीवीपी की नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई लहरपुर द्वारा नगर स्थित आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में नगर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की पूर्व गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री अजय प्रताप शुक्ला, विभाग संयोजक अमन शांडिल्य तथा जिला संयोजक दिव्यांशी बंगाली उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों का मूल्यांकन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने पर जोर दिया।

इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग, नगर मंत्री अभिजीत गौड़, नगर सहमंत्री शिवांश दीक्षित, नगर सहमंत्री करन कुमार एवं कार्यकर्ता विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा छात्र हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।

— सत्य प्रकाश शुक्ला

निष्पक्ष पत्रकार, जिला ब्यूरो चीफ बिसवां (सीतापुर)

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks