शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत स्थित बेतियाहाता में एक पानी की टंकी के पास पेड़ पर एक युवक द्वारा फांसी लगा लेने की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। जाँच के दौरान प्रकाश में आया कि व्यक्ति ऑनलाइन गेमिंग का आदी था जिसके कारण उसके ऊपर बहुत ज्यादा कर्जा हो गया था जिसके कारण उसके द्वारा आत्महत्या कर लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

