Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशऑटो-बाइक भिड़ंत में 7 घायल, महिलाएं-बच्चे शामिल: नशे में धुत बाइक सवारों...

ऑटो-बाइक भिड़ंत में 7 घायल, महिलाएं-बच्चे शामिल: नशे में धुत बाइक सवारों ने मारी टक्कर, वाहन जब्त

सीतापुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें कुल 7 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे और तेज रफ्तार में आकर उन्होंने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों के नशे में होने की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैl

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks