Friday, July 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने गंतव्य के लिए ई-रिक्शा और ऑटो का सहारा लेते दिखे। जहां क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहनों से यात्रा किया। सोमवार दोपहर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित विवि गेट के सामने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहा। कई अभ्यर्थी वाहनों से लटककर तथा पीछे के ढांचे पर बैठकर यात्रा करते दिखाई दिए। सुरक्षा में तैनात पुलिस भी यातायात नियमों का पालन नहीं करा सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी से आए दिन जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पुलिस भर्ती जैसी बड़ी परीक्षा के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था न होना भी चर्चा का विषय बना रहा।

परीक्षा में कानून और नियमों से जुड़े प्रश्नों का सामना करने वाले अभ्यर्थियों की घर वापसी के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी ने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र