Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रवीर सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:जौनपुर में नगर की 6 समस्याओं...

राष्ट्रवीर सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:जौनपुर में नगर की 6 समस्याओं पर की मांग, यातायात-बिजली पर हुई चर्चा

जौनपुर में राष्ट्रवीर सेना ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। संस्थापक/अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर की यातायात व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और महिला सुलभ शौचालय सहित कुल छह प्रमुख समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञापन में बताया गया कि नगर के मुख्य बाजार, जैसे भण्डारी और कोतवाली चौराहा से ओलन्दगंज तक, बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करती हैं। इसके बावजूद, बाजार में महिलाओं के लिए कोई सुलभ शौचालय उपलब्ध नहीं है। हरलालका रोड, किला रोड, खोआ मण्डी गली, शाही पुल और इन्द्रा मार्केट के सामने पहले मौजूद यूरिन टॉयलेट भी अब नष्ट हो चुके हैं। सेना ने अधिकारियों से शीघ्र यूरिन टॉयलेट की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर में बढ़ती जाम की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। इस कारण आम जनता और स्कूली बच्चों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम से निजात पाने के लिए सभी स्कूल बसों का नगर के अंदर संचालन बंद कर छोटे वाहनों के उपयोग का सुझाव दिया गया। साथ ही, शाही पुल पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।

सुंदरता व मजबूती बनाए रखने की अपील की

जिले की ऐतिहासिक धरोहर शाही पुल की देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण होती स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया। पुल पर बनी गुमटियों पर पेड़-पौधे उग रहे हैं, जिससे इसकी संरचना और कमजोर हो रही है। राष्ट्रवीर सेना ने इस धरोहर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत कराकर इसकी सुंदरता व मजबूती बनाए रखने की अपील की।

स्मार्ट बिजली मीटरों की अनियमितताओं और अत्यधिक बिलिंग से जनता परेशान है। ज्ञापन में बताया गया कि 70-80 रुपये का बिल होने पर भी मीटर से विद्युत प्रवाह ऑनलाइन बंद कर दिया जा रहा है। बिल जमा करने के 12-24 घंटे बाद ही आपूर्ति बहाल होती है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रवीर सेना ने यह भी उल्लेख किया कि शुरुआत में स्मार्ट मीटर को अनिवार्य बताकर जनता को डराया गया और उनके मीटर बदल दिए गए। जबकि, सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर की कोई अनिवार्यता नहीं है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks