Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त सतानिक तिवारी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त सतानिक तिवारी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त “सतानिक तिवारी” गिरफ्तार,भेजा गया न्यायालय।

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेवाना पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी प्रभाकान्त तिवारी के नेतृत्व में बेवाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 53/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सतानिक तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर तिवारी, निवासी ग्राम उमरपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 8 जुलाई 2026 को लगभग 3:50 बजे ग्राम उमरपुर में राजितराम विश्वकर्मा के ट्यूबवेल से पहले सागौन के पेड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेवाना में मु0अ0सं0 53/2026 के अंतर्गत धारा 331(4), 305 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप दुबे, उपनिरीक्षक धर्मराज सिंह, कांस्टेबल सुनील सरोज एवं कांस्टेबल बृजेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks