सीतापुर तम्बोर : सीतापुर जिले के थाना तम्बोर मे स्थित एक गांव देवपालपुर मे निवासी तुकाराम गौतम के एक साथ तीन जवान बच्चों की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गयी घर में खुशियों की तैयारियां थीं। बड़ी बेटी पूजा की शादी के लिए रिश्ता तय था। 25 नवंबर को उसकी गोद भराई का कार्यक्रम तय था। इसी खुशी में शामिल होने के लिए बेटा यशपाल अपनी दोनों बहनों पूजा और गायत्री को लेकर गांव लौट रहा था, लेकिन किसे पता था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। रविवार सुबह घने कोहरे के बीच तंबौर-लहरपुर मार्ग पर रिहार चौराहे के पास इंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में तीनों सगे भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ तीन संतानों की मौत से पिता तुकाराम और मां गीता देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार बेहटा क्षेत्र के देवपालपुर गांव निवासी मातम में बदली खुशियां, दस दिन बाद थी गोदभाराई विभत्स हादसे ने परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया। परिजनों के मुताबिक बड़ी बेटी पूजा की शादी के लिए रिश्ता तलाशा जा रहा था। 25 नवंबर को उसकी गोद भराई का कार्यक्रम तय था। इसी खुशी में शामिल होने के लिए तीनों भाई-बहन गांव आ रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि अब घर में शादी की शहनाइयां गूंजेंगी, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन ली। जिस बेटी को दुल्हन बनाने के सपने देखे जा रहे थे, उसी की अर्थी उठाने की नौबत आ गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तीन संतानों की मौत से उजड़ा परिवार
तुकाराम और उनकी पत्नी गीता देवी के छह बच्चे हैं। इनमें पूजा (22), यशपाल (20), गायत्री (18), गुलशन (16), उमा (12) और रमा (7) शामिल हैं। परिवार हरियाणा की एक फैक्ट्री में मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। पूजा, यशपाल और गायत्री भी पिता के साथ काम करते थे। एक ही हादसे में तीन जवान संतानों की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई-बहनों की आंखों के सामने उनके बड़े भाई और दोनों बहनें हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। पूरे गांव में शोक की लहर है।
तुकाराम अपने परिवार के साथ हरियाणा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। उनके बेटे यशपाल (20), बेटियां पूजा (22) और गायत्री (18) भी वहीं काम करते थे। दीपावली पर परिवार के कुछ
सदस्य गांव लौट आए थे, जबकि तीनों भाई-बहन हरियाणा में ही थे। रविवार तड़के तीनों बस से लहरपुर पहुंचे थे। उन्हें लेने के लिए गांव से परिजन अलग-अलग बाइकों से पहुंचे थे। बताया जाता है कि
लहरपुर से तंबौर की ओर आने के लिए वाहन न मिलने पर तीनों ई-रिक्शा से मतुवा चौराहे की ओर निकले थे। इसी दौरान यशपाल ने छोटे भाई गुलशन को फोन कर दो बाइक लेकर बुलाया। इसके बाद एक बाइक पर दो युवक और दूसरी पर यशपाल अपनी दोनों बहनों को लेकर चल पड़ा।
सुबह करीब सात बजे रिहार चौराहे के पास घने कोहरे के बीच लहरपुर की ओर से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर कब्जे में ले लिया। उस पर ईंटें लदी हुई थीं। मृतकों के पिता तुकाराम ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

