Sunday, November 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशडॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र

डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र

लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के तहत प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सोलंकी को Deconstruct द्वारा आयोजित 24 घंटे से अधिक समय तक चले लाइव डर्मेटोलॉजी अवेयरनेस कार्यक्रम ‘डर्माथॉन’ में सक्रिय सहभागिता के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्डस का आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह ऐतिहासिक डर्माथॉन 24 घंटे 45 मिनट तक निरंतर चला, जिसमें देशभर के अनेक जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञों ने भाग लेकर आम जनता को त्वचा स्वास्थ्य से जुड़ी वैज्ञानिक, प्रमाण-आधारित और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान स्किनकेयर से जुड़े आम मिथकों का खंडन किया गया तथा मुंहासे, बालों का झड़ना, हार्मोनल त्वचा समस्याएं, प्रिवेंटिव डर्मेटोलॉजी और दैनिक स्किनकेयर रूटीन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया गया।

डॉ. नेहा सोलंकी ने इस डर्माथॉन के दौरान लगातार कई घंटों तक लाइव सत्र संचालित किए, जिनमें उन्होंने दर्शकों के प्रश्नों का सरल, स्पष्ट और चिकित्सकीय दृष्टिकोण से समाधान प्रस्तुत किया। उनके सत्रों को दर्शकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और उन्हें विशेष सराहना प्राप्त हुई।

इस भव्य और सफल आयोजन को गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई, जिससे यह भारत के अब तक के सबसे बड़े डिजिटल स्किन अवेयरनेस अभियानों में शामिल हो गया।

इस अवसर पर डॉ. नेहा सोलंकी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज में सही और प्रमाण-आधारित त्वचा जानकारी की बढ़ती आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के डिजिटल प्रयास आम लोगों और मेडिकल साइंस के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह प्रमाण-पत्र डॉ. नेहा सोलंकी के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks