Sunday, November 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधतंबौर मे झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से बच्चे की मौत

तंबौर मे झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से बच्चे की मौत

तंबौर (सीतापुर) 

सीतापुर में झोलाछाप के इलाज के बाद बच्चे की मौत, क्लीनिक सील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेहटा (सीतापुर)। बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की झोलाछाप से इलाज के बाद हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने बच्चे को दो इंजेक्शन लगाए थे, जिसके बाद उसका शरीर नीला पड़ने लगा।

गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां करीब एक सप्ताह इलाज के बाद शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत डीएम से किए जाने के बाद नाउनपुरवा गांव में झोलाछाप का क्लीनिक सील कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

तंबौर के नाउनपुरवा गांव के मजरा ढाखिन निवासी आदित्य यादव को एक अगस्त को बुखार आने पर परिजन उसे झोलाछाप के पास ले गए थे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

तहसील संवाददाता आकाश निगम
RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks