जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर। जनपद के विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गोंदलामऊ विकासखंड के सहावपुर पंचायत भवन में संचालित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सत्र बंद मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एएनएम का 15 दिनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अनुपस्थित मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य क्षेत्र में निर्माणाधीन पंचमुखी प्लाजा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

