जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर। जनपद सीतापुर पुलिस को पहली बार हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस आधुनिक वाहन के माध्यम से अब ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी तथा शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शामिल किया गया। यह वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो तेज रफ्तार वाहनों की पहचान करने, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में सहायक होगा।
सीतापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। हाई-टेक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

