जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना रामपुर कला में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष, न्यायोचित एवं त्वरित जांच कर विधिक रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाई जाए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

