Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया...

गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर | शेषनाथ पाठक, ब्यूरो गोरखपुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक भी लिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कोतवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त जारी रखने की बात कही।

गोरखपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बिलासपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहरो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नदीम यार खां को तराई किसान यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त...

सीतापुर मे बजरंगदल का प्रदर्शन , दो पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग

बजरंगदल का प्रदर्शन  जिले के लहरपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।...

लोन देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 06 अदद मोबाइल,10 अदद एटीएम कार्ड, 06 अदद सिम...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर साइबर ठगी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान "साइबर वज्र" के क्रम में,...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र