Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर मे बजरंगदल का प्रदर्शन , दो पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की...

सीतापुर मे बजरंगदल का प्रदर्शन , दो पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग

बजरंगदल का प्रदर्शन 

जिले के लहरपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना तालगांव में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर संगठन के पदाधिकारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लहरपुर को सौंपा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

20 जुलाई को लहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, हिंदू हेल्पलाइन, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद और ओजस्वनी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

संगठन का आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को थाना तालगांव में तैनात सिपाही आशीष तिवारी और सत्येंद्र वर्मा ने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री आशुतोष वर्मा के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया।ज्ञापन में मांग की गई है कि दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाए। साथ ही ड्यूटी के दौरान वर्दी न पहनने के आरोप में थाना प्रभारी तालगांव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी मांग की गई है।

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे मामले का विस्तृत पत्र पुलिस अधीक्षक सीतापुर को भी भेजा गया है।संगठन ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लहरपुर के पक्का तालाब पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

आकाश निगम तहसील संवाददाता

RELATED ARTICLES

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

फतेहपुर बाराबंकी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, घरों में जमा कूड़ा और गलियों में गंदगी से लोग परेशान

CO एडिटर हिमांशी मिश्रा सफाई के नाम पर खानापूर्ति के आरोप, एक घर पर बैठकर चाय-नाश्ता करने के बाद लौटने की शिकायत; आखिर जिम्मेदार अधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks