शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि सरकार द्वारा सुविधा प्राप्त वो सभी लोग जिन्हें पात्र गृहस्थी/अंत्योदय कार्ड धारक, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय और पेंशन सहित अन्य सहायता मिल रही है उन के घर की दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाये जिससे दीदियों को समूह द्वारा कम ब्याज सुविधा के साथ अपना स्वयं का रोजगार कर अपने परिवार का पालन पोषण करने में सहायता मिल सके।
इस बैठक में गगहा ब्लाक मिशन प्रबंधक आशिर सिद्धिकी और समीर कुमार , समूह सखी पूनम पाठक, ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद यादव, ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार, आंगनवाड़ी नीलम गुप्ता और ग्राम के अन्य लोग भी शामिल रहे ।

